क्या मुझे अखरोट खाने से पहले भिगोना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 12:11

अखरोट कैसे खाने चाहिए, सादे या भिगाकर? जानें 8 बेमिसाल फायदे...

अखरोट को हमेशा से ही ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद बताया गया है.


अखरोट को हमेशा से ही ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद बताया गया है. इसमें कई सारे पोषक तत्‍व होते हैं जिससे अक्‍सर इसे खाने की सलाह दी जाती है.

अखरोट कैसे खाएं

अखरोट फाइबर, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और आयरन से भरपूर बताया गया है. अखरोट खाने का सबसे अच्छा तरीका इसे भिगोकर खाना है. इसके लिए रात में 2 अखरोट की गिरी को पानी में भिगो दें. रात भर छोड़ दें. सुबह इसे खाएं. ऐसा करने से आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स दिखने लगेंगे.

भीगे अखरोट खाने के फायदे

– अगर रोजाना सुबह भीगे अखरोट खाए जाएं तो इससे डायबिटीज कंट्रोल रहती है. टाइप -2 डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है.

– अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है. इसे खाने से डिप्रेशन और स्ट्रेस से लड़ने में मदद मिलती है.


– भीगे अखरोट खाने से वेट लॉस में भी हेल्प मिलती है. अखरोट कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कॉपर और जिंक का अच्छा स्रोत माना गया है.

– अखरोट बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है. बॉडी से एक्स्‍ट्रा फैट कम करता है. अखरोट में गुड फैट होता है.

– अखरोट में मेलाटोनिन होता है, जो नींद को बेहतर बनाता है.

– अखरोट खाने से हड्डियां और दांत मजबूत बनते हैं.

– भीगे अखरोट खाने से बाल मजबूत और लंबे होते हैं.

– खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है. कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल होता है और हार्ट डिजीज से बचाव होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info